Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice File Case Against Five for Dowry Harassment in Ramnagar
व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी के बारे में दी गई जानकारी

व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी के बारे में दी गई जानकारी

संक्षेप:

Jaunpur News - जौनपुर, संवाददाता। के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना, व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक

Jan 18, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और मारपीट के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरी निवासी सुरेश कुमार पाल की पुत्री वर्षा पाल की शादी 09 दिसंबर 2023 को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बनेवरा निवासी डॉ. संजय पाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय परिजनों ने लगभग पांच लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने कई बार मायके पक्ष को फोन कर अपनी पीड़ा बताई। बेटी का घर बचाने के उद्देश्य से अप्रैल 2025 में पिता ने पांच लाख रुपये ऑनलाइन दामाद के बैंक खाते में भेजा, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार 08 अक्टूबर 2025 को मुंबई में पति, ससुर, सास और देवरों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं 26 नवंबर 2025 को ससुराल में दहेज को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसका स्त्री-धन अपने पास रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति डॉ. संजय पाल, ससुर देवशरण पाल, सास सुशीला देवी, देवर डॉ. अभिषेक पाल और आशुतोष पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।