
सुअरो को छोड़कर फसल कराया चौपट
Jaunpur News - थानागद्दी के शिवरामपुर कला गांव में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लालजी सोनकर ने अपने सुअरों को खेतों में छोड़कर फसलों को नुकसान पहुँचाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और डर का माहौल बना हुआ है।
थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव में फसल को नुकसान पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम के सुफेर सोनकर, छेदी सोनकर और कन्हैया सोनकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही लालजी सोनकर पुत्र पंचम सोनकर अपने 100–150 सुअरों को खेतों में छोड़ देता है। शनिवार की रात करीब 3 बजे उसके सुअरों ने आलू, प्याज, गोभी सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुचा दिया। पीड़ितों के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
112 पुलिस को सूचना देने पर टीम मौके पर पहुँची। नुकसान का जायजा लिया, लेकिन आरोपी वहां से गायब हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वह कई किसानों की फसलें बर्बाद कर चुका है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और दबंगई दिखाते हुए कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जिसके चलते गांव के लोग भयभीत हैं तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




