Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice File Case Against Farmer for Crop Damage and Threats in Shivramapur Kalan Village
धमकी मामले में मुकदमा दर्ज

धमकी मामले में मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Jaunpur News - शिवरामपुर कला गांव में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसने फसल को नुकसान पहुँचाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लालजी सोनकर ने अपने सुअरों को खेतों में छोड़ दिया, जिससे आलू, प्याज और गोभी सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 08, 2025 12:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

थानागद्दी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शिवरामपुर कला गांव में फसल को नुकसान पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के सुफेर सोनकर, छेदी सोनकर और कन्हैया सोनकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही लालजी सोनकर पुत्र पंचम सोनकर अपने 100–150 सुअरों को खुले में खेतों में छोड़ देता है। एक दिन पहले रात करीब 3 बजे उसके सुअरों ने आलू, प्याज, गोभी सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचा दिया। पीड़ितों के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

112 पुलिस को सूचना देने पर टीम मौके पर पहुँची, नुकसान का जायजा लिया, लेकिन आरोपी वहां से गायब मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वह कई किसानों की फसलें बर्बाद कर चुका है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और दबंगई दिखाते हुए कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जिसके चलते गांव के लोग भयभीत हैं तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।