आंगन में नहा रही लड़की का बनाया वीडियो, छह पर केस
Jaunpur News - बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 9 मार्च को शादी के दौरान टेंट खोलते समय मजदूरों ने लड़की का वीडियो बना लिया। लड़की ने परिजनों को बताया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के गांव में एक लड़की का नहाते समय विडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश तेजी से कर रही है। उक्त गांव में 9 मार्च को शादी थी, जिसमें टेंट लगा था। 12 मार्च को टेंट खोलते के लिए ऊपर चढ़े मजदूरों ने बगल एक घर के आंगन में नहा रही लड़की का वीडियो बना रहा था। लड़की की नजर वीडियो बनाते हुए मजदूरों पर पड़ गयी। उसने इस घटना को परिजनों से बताया। पीड़ित लड़की की तहरीर पर मजदूर भोला, प्रेमचंद, रूपेंन, संदीप, पवन और इरफान निवासी अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
लड़की को आशंका है कि आरोपी उसका वीडियो कही वायरल न कर दे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


