पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर बंदी, एक हुआ फरार

Feb 10, 2026 11:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे तस्कर ने भागने में सफलता पाई। पुलिस ने तस्कर के पास से एक तमंचा, कारतूस और पिकअप भी बरामद किया।

पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर बंदी, एक हुआ फरार

जौनपुर, संवददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय देवकली नहर के पास सोमवार की रात में पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर के पैर में गोली लगी । पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार है। तस्कर के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व पिकअप बरामद हुआ। सरायख्वाजा पुलिस विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद पिकअप सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको रोकने का प्रयास किया । पिकअप पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे।

पुलिस ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, पुलिस से घिर जाने पर पिकअप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकअप पुलिया से टकरा गया ।आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी, घायल बदमाश आजमगढ़ थाना अहिरौला , माहुल का निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मेंराज बताया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अभियुक्त सुल्तानपुर अखंड नगर के रामनगर का निवासी मोनू बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार बताया गया है। पकड़े गए आरोपों के पास से एक तमंचा , एक कारतूस एक खोखा व एक पिकअप पुलिस ने बरामद कर लिया और विधि कार्रवाई में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।