Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice Encounter Leads to Arrest of Murder Accused in Jaunpur
लीड: मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

लीड: मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

संक्षेप: Jaunpur News - - सरायख्वाजा के कड़ैला गांव में एक नवंबर की रात में गोली मारकर हुई थी मखंचू की हत्यासामान बरामद फोटो-01 जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र क

Mon, 10 Nov 2025 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास शनिवार की रात में पुलिस और बदमाश के बीच हुठभेड़ में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आलहा और अन्य सामान बरामद किए गए। दो अन्य आरोपी खेतासराय स्थित अपने घर से पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि झाड़ फूंक और पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर की रात में करीब 11 बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव निवासी 70 वर्षीय मखंचू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले का खुलासा करने के लिए एसपी ने चार टीमों का गठन किया। टीम के संयुक्त प्रयास और इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाने के दौरान घटना के कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि मखंचू झाड़ फूंक का काम करते थे। उन्होने शक्तिमान नाम के युवक के मां का झाड़फूंक किया था, लेकिन वह बची नहीं। इसी नाराज होकर शक्तिमान ने हत्या की साजिश रची। इस घटना में उसका साथ दो अन्य लोगों ने भी दिया। उसी आधार पर पुलिस ने गोरख गौतम पुत्र रामबचन गौतम निवासी ग्राम कुहिया थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। फिर एक और अन्य आरोपी शत्रुघ्न यादव पुत्र रामाश्रय निवासी गुरैनी खेतासराय को पकड़ा गया। मुख्य आरोपी शक्तिमान उर्फ शक्ति निवासी ग्राम कुहिया थाना सरायख्वाजा के साथ पुलिस की रात में मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी के पास से असलहा, कारतूस, खोखा बरामद किया।