Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice Crackdown on Chinese Manja to Prevent Accidents in India
चाइनीज मंझे के लिए चलाया अभियान

चाइनीज मंझे के लिए चलाया अभियान

संक्षेप:

Jaunpur News - चाइनीज मंझे के लिए चलाया अभियान सिंह ने किया। टीम ने मुख्य बाजार, मोहल्लों और संवेदनशील स्थानों पर दुकानों की जांच की। पुलिस के कड़ी निगरानी के बावजू

Dec 12, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

मड़ियाहूं। चाइनीज मंझे की रोकथाम को लेकर बुधवार को पुलिस ने नगर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी क्राइम इरफान अली, चौकी इंचार्ज कविंद्र राय तथा सिपाही सुशील सिंह ने किया। टीम ने मुख्य बाजार, मोहल्लों और संवेदनशील स्थानों पर दुकानों की जांच की। पुलिस के कड़ी निगरानी के बावजूद कहीं से भी चाइनीज माझे की बरामदगी नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे तथा प्रतिबंधित चाइनीज माझे की बिक्री व उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चमश्मदीद ने बताया कैसे हुई घटना जौनपुर। शहर में शास्त्री पुल पर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक बाइक सवार संदीप तिवारी की मौत चाइनीज मंझे से गर्दन कटने के कारण हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर उस समय रहे संजय ने बताया कि संदीप हेलमेट लगाए थे, हाथ में ग्लब्स भी पहने थे। सिपाह की तरफ से शहर की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया गाड़ी शहर की तरफ से आई। चाइनीज मंझा कटकर गिरा था और वह गाड़ी में फंसकर खींचने लगा। उस समय संदीप के गर्दन में फंस गया। मंझे की धार तेज होने के कारण गर्दन कट गई और मौत हो गई। डीएम ने जारी किया नोटिस जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शास्त्री पुल पर हुई घटना पर दुख जताया। उन्होने कहा कि एनजीटी के आदेशानुसार चाइनीज मंझा प्रतिबंधित है। इसकी बिक्री, खरीद और भंडारण अवैध है। इसपर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए। सीओ, एसडीएम और नगर मजिस्ट्रेट को नोटिस भेजकर उन्होने कहा कहा कि जिसके क्षेत्र में चाइनीज मंझे की बिक्री होती हुई पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।