ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरनौ साल पूर्व चोरी रिवाल्वर का सुराग नहीं लगा पायी पुलिस

नौ साल पूर्व चोरी रिवाल्वर का सुराग नहीं लगा पायी पुलिस

खुटहन। हिन्दुस्तान संवाद आखिर कहां चली गई सरकारी रिवाल्वर, उसे जमीन खा गई...

नौ साल पूर्व चोरी रिवाल्वर का सुराग नहीं लगा पायी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 28 May 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

खुटहन। हिन्दुस्तान संवाद

आखिर कहां चली गई सरकारी रिवाल्वर, उसे जमीन खा गई या निगल गया आसमान। खुटहन थाना परिसर स्थित उपनिरीक्षक आवास से नौ साल पहले चोरी हुई रिवाल्वर का पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं पा सकी है। ताज्जुब तो इस बात का है कि जिस समय पुलिस ने रिवाल्वर चोरी होना दिखाया था। उस रात एक ही कमरे में दो उपनिरीक्षक अगल-बगल सोए थे। ऐसे में चोरों का दुस्साहस कर घटना को अंजाम देना लोगों के गले नहीं उतरा था।

उल्लेख्य है कि इसी मामले में लापरवाही के आरोप में तत्कालीन एसपी हैप्पी गुप्तन ने एक साथ उप निरीक्षक, दीवान, मुंशी समेत 32 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। उन पुलिस कर्मियों को शायद ताउम्र 6 अगस्त वर्ष 2013 की वह मनहूश रात याद रहेगी। इसी रात थाना प्रांगण में एसओ के आवास के बगल बने उप निरीक्षक आवास से सर्विस रिवाल्वर रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। उस समय ढूंढ़ने के लिए दिखावे के तौर पर डॉग स्क्वायड के सहित अगल-बगल के खेतों की फसलों और यहां तक की थाने के बगल इकट्ठा बरसात के पानी को भी मोटर लगाकर खाली कराया गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें