10 मुकदमों का वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार
Jaunpur News - जफराबाद में हरदनबीर मंदिर के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी विनय सरोज उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई जब 6 मई 2026 को बाइक सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ था।

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर गांव के हरदनबीर (डीह बाबा) मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम को पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमे हैं। थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह को सूचना मिली कि छह मई 2026 को जलालपुर क्षेत्र के डिंगुरपुर नहर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों और पुलिस से जो मुठभेड़ हुई थी। उसमें एक बदमाश अंकित यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा के पैर में गोली लगी थी। अंकित यादव के साथ बाइक चला रहा दूसरा बदमाश भाग गया था।
पुलिस की टीम ने उस आरोपी विनय सरोज उर्फ बिन्नी पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर की तलाश में लगी थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने विनय सरोज उर्फ बिन्नी को घेरेबंदी करके दबोच लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


