डिग्गी से पांच लाख उड़ाने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मछलीशहर और पंवारा थाने की पुलिस ने डिग्गी से पैसे निकालकर फरार हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दूसरा बाइक से गिरकर चोटिल हो गया। उनके पास से चार लाख 20 हजार रुपये, एक तमंचा और बाइक बरामद की गई। दोनों पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डिग्गी से पांच लाख उड़ाने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर और पंवारा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने डिग्गी से पैसे निकालकर फरार होने वाले दो शातिर उचक्कों को शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा बाइक से भागने के प्रयास गिरकर घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर विनीत राय और थानाध्यक्ष पंवारा अनिल कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुंवरपुर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सत्येंद्र कुमार दोबरे उर्फ सुमित नारायण निवासी इटावा के दाहिने पैर में गोली लग गई।

दूसरा बदमाश गुड्डू उर्फ इकरार बाइक से गिरकर घायल हो गया। उनके पास से चार लाख 20 हजार रुपये नगद, एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की गई। दोनों पर विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास व आयुध अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।