Jaunpur News: कोतवाली से 100 मीटर दूर एक साल से चल रही थी एमडीएमए फैक्टरी

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर

Jaunpur News: कोतवाली से 100 मीटर दूर एक साल से चल रही थी एमडीएमए फैक्टरी

Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल में पिछले करीब एक साल से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए बनाने और उसकी तस्करी का कथित कारोबार चल रहा था। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा होने के बाद अब पुलिस की स्थानीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह भी है कि कोतवाली के इतने करीब इतने बड़े स्तर पर चल रही कथित ड्रग फैक्टरी की भनक पुलिस को एक साल तक क्यों नहीं लगी।स्टेशन रोड स्थित ग्रांड वेलकम होटल में मंगलवार को पुलिस और स्वाट टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को एमडीएमए तैयार करते गिरफ्तार किया।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल होटल के संचालन को लेकर उठ रहा है। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिवक्ता ने बताया कि जिलाधिकारी और एसडीएम केराकत से होटल के खिलाफ एक साल पहले शिकायत की गई थी। आरोप है कि उस समय शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब उसी होटल से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ बनाने का मामला सामने आने के बाद पूर्व की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच में होटल के बिना पंजीकरण संचालित होने की बात भी सामने आने की चर्चा है। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि संबंधित विभागों की ओर से होटल के संचालन की जांच और सत्यापन क्यों नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि होटल भवन के मालिक डॉ. जेबी सिंह करीब दो साल पहले यहां से वाराणसी चले गए थे। इसके बाद उन्होंने होटल आरोपियों को किराये पर दे दिया था। अब होटल में मादक पदार्थ बनाने का खुलासा होने के बाद पुलिस किरायेदारी, होटल संचालन, भवन के इस्तेमाल और आरोपियों से मालिक के संबंधों समेत कई बिंदुओं की जांच कर रही है। अधिवक्ता का आरोप है कि होटल में मादक पदार्थों की तस्करी के अलावा भी कई कथित अवैध गतिविधियां होने की जानकारी प्रशासन के संज्ञान में थी। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई होती तो संभव है कि इतना बड़ा कारोबार पहले ही पकड़ में आ जाता। क्षेत्राधिकारी केराकत अजय राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: कोतवाली से 100 मीटर दूर एक साल से चल रही थी एमडीएमए फैक्टरी