पिटाई के मामले में पति गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

बरसठी में, पुलिस ने बड़ेरी चौकी के पास से एक वांछित आरोपी रियाज अहमद को गिरफ्तार किया। उसकी पत्नी सना बानो ने 16 मई को पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। सना को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

पिटाई के मामले में पति गिरफ्तार

बरसठी। पुलिस ने बड़ेरी चौकी के पास से एक वांछित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के कान्हबंशीपुर गांव निवासी सना बानो ने 16 मई को अपने पति रियाज अहमद पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पति की पिटाई में पत्नी को गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 20 मई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान चोटों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी रियाज अहमद को बड़ेरी चौकी के समीप से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur Newsपिटाई के मामले में पति गिरफ्तार