Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice Arrests Man for Rape and Blackmail in Naupeda
नहाते समय युवती का अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैक्मेल कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

नहाते समय युवती का अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैक्मेल कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Jaunpur News - बक्शा थाना की पुलिस ने नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

Jan 16, 2026 09:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

बक्शा थाना की पुलिस ने नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि पड़ोसी युवक सचिन यादव बीते 19 दिसम्बर को जब मैं घर में अकेले नहा रही थी, उस समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शादी करने का दवाब बनाने लगा। बीते दो जनवरी को घर में घुसकर छेड़छाड़ कर उसे अपने साथ लेकर चला गया।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी सचिन को बंधवारेवीर मई रोड से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।