किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - बक्शा पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी और मंदिर जाते समय आरोपी संजय कुमार गौतम ने उसे भगा लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी को बरामद किया और आरोपी को न्यायालय में चालान किया।

किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

नौपेड़वा। बक्शा पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दी। एक गांव की किशोरी अपने ननिहाल रहती थी। तीन अप्रैल की सुबह वह मंदिर गई थी वहीं से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी संजय कुमार गौतम बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। नाना की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी को बरामद कर किया गया। उससे बयान लेने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को उपनिरीक्षक राजमिलन तिवारी द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।