दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मुंगरा बादशाहपुर में थाना पंवारा पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में एक आरोपी महेश लाल सरोज को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने 18 मार्च को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा था। पुलिस ने आरोपी को कुड़रिया मोड़ से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की।

दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगरा बादशाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। थाना पंवारा पुलिस ने दुष्कर्म,मारपीट,गाली-गलौज और धमकी के मामले में एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, बीते 18 मार्च को एक पीड़िता ने डाक से प्रार्थना पत्र भेजा था। पत्र के आधार पर थाना पंवारा बीएनएस की संबधित धारोओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना करने गई पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार आरोपी महेश लाल सरोज पुत्र रामराज सरोज, निवासी ग्राम कुड़रिया, थाना पवारा, जौनपुर को कुड़रिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

उसका चालान न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।