सरायख्वाजा से फरार गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Jaunpur News - जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को गिरफ्तार किया। वह सोमवार की रात हुई मुठभेड़ के बाद फरार हो गया था। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, जब उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।
जौनपुर, संवददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुई मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ लेकर फरार गो तस्कर को पुलिस ने बुधवार की भोर में मीरगंज के गोधना के पास गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार के उसके साथी को भी एक दिन पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात में गो तस्करों और पुलिस के बीच एक मुठभेड़ हुई थी।
उस समय एक तस्कर पकड़ा गया था, जबकी उसका साथी मोनू उर्फ बलवंत फरार हो गया था। बुधवार की भोर में मीरगंज के गोधना के पास संदिग्ध वाहनों, लोगों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार मोनू पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी और पकड़ लिया गया। आरोपी सुल्तानपुर जिले का निवासी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



