
शांति भंग में 18 लोग गिरफ्तार
Jaunpur News - मड़ियाहूं में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर आपसी विवाद के चलते पुलिस ने 18 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शराब ठेके के पास, चौराहों और मोहल्लों में हुए झगड़ों के आरोपी शामिल हैं।
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए आपसी विवाद को लेकर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, कांस्टेबल श्रीप्रकाश तिवारी एवं महिला कांस्टेबल शेफाली मिश्रा ने वाराणसी रोड स्थित शराब ठेके के पास चेकिंग के दौरान विजय केसरवानी, दिलावरपुर निवासी दिलीप कुमार और दिनेश चौरसिया तथा उन्नाव निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में रामपुर खास चौराहे पर आपस में विवाद कर रहे अभिषेक गौतम और अमन कुमार को गिरफ्तार किया।
रामपुर नदी क्षेत्र में मुकदमा लिखाने की बात को लेकर आपस में झगड़ रहे अखिलेश यादव निवासी रामपुर नदी और राकेश मौर्य को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नगर के महतवाना मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक पक्ष से जन्नत, खलीबुन्निशा और राजू चौरसिया तथा दूसरे पक्ष से सलमा, रुखसाना, सोनू उर्फ लुकमान, डब्लू उर्फ अब्दुल और इजहार को पकड़ा गया। इसके अलावा मुकुंदपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष से प्रियांशु सरोज, अमन सरोज, सुरेंद्र सरोज और कमल सरोज तथा दूसरे पक्ष से शिवा गौतम निवासी मनीपुर की गिरफ्तारी की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




