Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice Apathy in Brutal Attack on Dalit Youth in Kerakat Jaunpur
दलित युवक की पिटाई के 20 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

दलित युवक की पिटाई के 20 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

संक्षेप: Jaunpur News - केराकत के देवकली गांव में एक दलित युवक विवेक सरोज की पड़ोसी द्वारा उसके घर में घुसकर बर्बर पिटाई की गई। 20 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, जब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। आरोपियों ने पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Tue, 18 Nov 2025 02:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देवकली (बद्दु का पुरा) गांव में दलित युवक की बर्बर पिटाई के मामले में पुलिस की उदासीनता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। घटना के पूरे 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया, वह भी तब जब पीड़ित ने बार-बार थाने के चक्कर काटने के बाद उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित विवेक सरोज का आरोप है कि 28 अक्तूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे पड़ोसी रवि विश्वकर्मा अपने चार-पांच साथियों के साथ अचानक उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूंसों, ईंट और पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर में कोई पुरुष सदस्य न होने से महिलाएँ सहम गईं और चीख-पुकार मच गई। आरोपियों ने घर का सामान भी तहस-नहस कर दिया। पीड़ित के अनुसार एक हमलावर का चेहरा खुला था, जबकि बाकी ने खुद को पहचान से बचाने के लिए चेहरा ढक रखा था। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन उसका दावा है कि उसे तहरीर देने के बजाय भगा दिया गया और मामला दर्ज करने से टालमटोल की गई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित का मेडिकल तो पुलिस ने अगले दिन करा दिया, लेकिन मुकदमा टालते रहे। अंततः उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि एक नामजद तथा चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।