Jaunpur News: हेड मुंशी पर एकपक्षीय चालन करने का लगाया ओरोप
Jaunpur News: केराकत में एक व्यक्ति ने पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि हेड मुंशी ने 3000 रुपये लेकर विपक्षी पक्ष को छोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें 18 घंटे तक थाने में रखा गया और कोई भोजन या पानी नहीं दिया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोतवाली क्षेत्र के औरी गांव निवासी दिनेश कुमार यादव ने हेड मुंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस का एक वीडियो वायरल कर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस पर गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कोतवाली के हेड मुंशी ने विरोधी पक्ष से तीन हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया, जबकि उन्हें करीब 18 घंटे तक बिना भोजन-पानी के थाने में बैठाए रखा गया और बाद में उनका एकपक्षीय चालान कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई थी। उनका आरोप है कि थाने में मौजूद हेड मुंशी ने कथित रूप से रुपये लेकर विरोधी पक्ष को छोड़ दिया, जबकि उन्हें पूरी रात और अगले दिन तक थाने में बैठाए रखा गया। इस दौरान उन्हें न तो भोजन दिया गया और न ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई।
निष्पक्ष जांच की मांग
बाद में केवल उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने कहा यदि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में आता तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


