
फॉर्मर रजिस्ट्री कराने पर ही मिलेगी पीएम किसान निधि
संक्षेप: Jaunpur News - जौनपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों की आईडी बनाने में तेजी लाएं। 879300 लाभार्थियों में से केवल 495130 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
जौनपुर, संवाददाता। पीएम किसान निधि की अगली किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री करा ली है। प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराया है। इसपर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र सिंह ने समस्त एसडीएम एवं कृषि विभाग को सभी किसानों की आईडी बनवाने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की अगली किश्त पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की अगली किश्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराया होगा। उन्होंने जिलाधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर इस कार्य में तेजी लाने को कहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को त्वरित गति से पूरा किया जाए। किसानों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएं और रजिस्ट्री टीमों को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मालूम को कि जौनपुर जनपद में पीएम किसान के कुल 879300 लाभार्थियों में से अब तक 495130 (56.3%) किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




