672370 किसानों के खाते में पहुंची 134.47 करोड़ की धनराशि

Mar 14, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो...19हस्तांतरित की गई। पीएम किसान निधि की 22 वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में जारी की। यहां कलेक्ट

672370 किसानों के खाते में पहुंची 134.47 करोड़ की धनराशि

जौनपुर, संवाददाता। जिले के छह लाख 72 हजार 370 किसानों के बैंक खाते में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 134.47 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। पीएम किसान निधि की 22 वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में जारी की। यहां कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सीधे उन तक पहुंच रहा है।

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद के सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। किसी भी पात्र किसान को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। योजनांतर्गत अब तक जनपद में कुल 955807 लाभार्थियों को 2865.15 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। उप कृषि निदेशक डॉ.वीबी द्विवेदी ने बताया कि कुल छह लाख 73 हजार 194 किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र हैं। इसमें से छह लाख 72 हजार 370 किसानों का डाटा भेजा गया था। जिनके खाते में 134.474 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। बाकी 824 किसानों के खाते में दस दिन के भीतर दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इस मौके पर भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति, विधायक मड़ियाहूं डॉ.आरके पटेल, अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, पीडी डीआरडीए केके पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा.सीमा सिंह राणा, रमेश चंद्र यादव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।