गोवंशों से भरी पिकअप का एक्सल टूटा
बदलापुर में शुक्रवार की सुबह वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंशों से भरी एक पिकअप का एक्सल टूट गया। पुलिस ने बरामद गोवंशों को गोशाला में छोड़ दिया जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। पिकअप मालिक और चार अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा बाजार के पास शुक्रवार की भोर में वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंशो से भरी एक पिकअप का एक्सल टूट गया। बरामद गोवंशों को पुलिस ने गोशाला में छोड़ दिया। जबकि पशु तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गये। भोर में लगभग तीन बजे तियरा-भेलूपुर मार्ग स्थित डिहवा के पास एक पिकअप खड़ी थी। जिस पर गोवंश लदे थे। ग्रामीणों से घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए सात गोवंशों को शाहपुर गांव स्थित गोशाला के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस पिकअप मालिक अच्छेलाल यादव निवासी रेवसा जांसो की मड़ई जनपद चंदौली तथा चार अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पडताल में जुट गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


