ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजिले भर में संविधान दिवस पर लोगों ने ली शपथ

जिले भर में संविधान दिवस पर लोगों ने ली शपथ

जौनपुर। संवाददाता जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान को अंगीकार करने की...

जिले भर में संविधान दिवस पर लोगों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 27 Nov 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। संवाददाता

जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान को अंगीकार करने की लोगों ने शपथ ली। कलक्ट्रेट परिसर में संविधान दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलायी। कहा कि भारत के संविधान को अंगीकार करने तथा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने व स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को हम संविधान दिवस मनाते है। डीएम ने कहा कि संविधान हमें अनुशासन सीखाता है। यह नागरिकों को अधिकार का परिचय कराने के साथ कर्तव्य का बोध भी कराता है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, अतिरिक्त एसडीएम प्रदीप कुमार समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सेंटजान्स स्कूल सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने भारतीय संविधान को नमन करते हुए उसे सबसे पवित्र ग्रन्थ बताया। उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों से अपने संविधान का आदर करने और धर्म ग्रंथ की तरह नियमित रूप से पढ़ने को कहा। इस मौके पर पीएस यादव, प्रवीण उपाध्याय, अरविंद मिश्र, डा. रामजी तिवारी, गिरीश कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। उत्तम शिक्षण संस्थान शकरमंडी में प्रधानाचार्य उत्तम मौर्या ने अपने समस्त स्टाफ बच्चों के साथ संविधान के निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर को नमन किया।

हिसं. केराकत महिला चेतना समिति से जुड़ी महिला और किशोरियों ने किसी भी प्रकार की हिंसा नं सहने और न करने की शपथ ली। इस मौके पर महिलाओं ने उदयचंदपुर गांव स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने शपथ दिलाई। मुम्बई के 26/11 ताज अटैक में शहीद हुये जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत समेत अन्य मौजूद रहे।

हिसं. रामपुर ब्लाक के मुसहर बस्ती में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान लहरतारा वाराणसी की ओर से मुसहर समुदाय के लोगों को संविधान दिवस एवं मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने तैनात सभी पुलिसकर्मियों शपथ दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें