Jaunpur News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा
Jaunpur News: 10 जुलाई को नाऊपुर के लाइफ केयर हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता रेखा की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चार घंटे बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। पुलिस व स्वास्थ्य टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद स्वास्थ्य और पुलिस की टीम ने अस्पताल सील कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। थानागद्दी निवासी बुद्धू वनवासी की पत्नी रेखा को प्रसव पीड़ा होने पर 10 जुलाई को नाऊपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही रेखा की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने की मांग करते रहे, लेकिन समय पर रेफर नहीं किया गया। मंगलवार को सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रशासन शव को दूसरे अस्पताल भेजने की बात कहने लगा, जिससे नाराज होकर उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ केराकत अजय राय, कोतवाली प्रभारी द्वारिका यादव, चंदवक थाना प्रभारी अमित सिंह, जलालपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


