नगर पंचायत में नहीं बन पाया रोडवेज बस स्टैंड

Mar 03, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - सड़क किनारे खड़े होकर यात्री करते हैं वाहन का इंतजारही किसी जनप्रतिनिधियों ने ही सुधि ली।परिवहन विभाग ने बहुत पहले ही यहां स्टापेज घोषित कर रखा है। लेकि

नगर पंचायत में नहीं बन पाया रोडवेज बस स्टैंड

गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में रोडवेज बस स्टैंड न होने से यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतेजार करते हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत बने सात साल होने को है। लेकिन शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और न ही किसी जनप्रतिनिधियों ने ही सुधि ली।परिवहन विभाग ने बहुत पहले ही यहां स्टापेज घोषित कर रखा है। लेकिन आज तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पाया। प्रयागराज से गोरखपुर के लिए प्रतिदिन दर्जनों रोडवेज की बसें चलती हैं। बस स्टैंड के अभाव में इस इलाके से प्रयागराज, गोरखपुर व आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों को उस समय सबसे अधिक परेशानी होती है।

जब बरसात व गर्मी में तेज धूप होती है। बस स्टैंड न होने से अधिकांश बसें बाईपास से ही चली जाती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।