ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपैरामिलिट्री फोर्स ने किया स्थानीय पुलिस संग फ्लैगमार्च

पैरामिलिट्री फोर्स ने किया स्थानीय पुलिस संग फ्लैगमार्च

जौनपुर। संवाददाता जिले के अलग अलग स्थान पर मंगलवार को सेना के जवानों ने

पैरामिलिट्री फोर्स ने किया स्थानीय पुलिस संग फ्लैगमार्च
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 26 Jan 2022 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। संवाददाता

जिले के अलग अलग स्थान पर मंगलवार को सेना के जवानों ने फ्लैगमार्च किया। साथ ही थाने की पुलिस ने मतदान के लिए शपथ ली।

चंदवक थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी ने पुलिस कर्मियों को मतदाता जागरूकता व निष्पक्षता पूर्वक कार्य संपादन के लिए शपथ दिलायी। थानाध्यक्ष द्वारा शपथ पत्र पढ़ा गया जिसकों जवानों ने दोहराया।

हिंस बदलापुर के अनुसार विधानसभा चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराने एवं मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस तथा पैरामिलिट्री के जवानों ने बदलापुर कस्बे के स्टेशन रोड, भलुआहीं तथा कड़ेरेपुर आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।

हिंस मुंगराबादशाहपुर के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स व पुलिस के जवानों ने मंगलवार को मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव समेत नगर में फ्लैग मार्च किया। जवानों ने गोला मंडी, लाई मंडी, सब्जी मंडी, मुस्लिम बस्ती, सिनेमा गली, साहबगंज, नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रोडवेज परिसर समेत नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने ग्रामीणों व नगर के लोगों से कहा कि चुनाव में बिना डर के मतदान करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें