ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपंचायत उप चुनाव: मतदान केन्द्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

पंचायत उप चुनाव: मतदान केन्द्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए एक प्रधान व दो बीडीसी सदस्य पद के लिए 17 अगस्त को मतदान होगा। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गयी हैं।  प्रधान पद के लिए सुजानगंज ब्लाक के...

पंचायत उप चुनाव: मतदान केन्द्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
जौनपुर। निज संवाददाताThu, 16 Aug 2018 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए एक प्रधान व दो बीडीसी सदस्य पद के लिए 17 अगस्त को मतदान होगा। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गयी हैं। 
प्रधान पद के लिए सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव मैदान में भोलानाथ, जूली, राजाराम, जयप्रकाश, तेजबहादुर हैं। बीडीसी सदस्य पद के लिए मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के रामनगर-2 गांव में दो प्रत्याशियों गुंजा व विमला देवी के बीच सीधा मुकाबला होगा। रामनगर ब्लाक के परेवा गांव से दो प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह व रंजीत सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
इन गांवों में 17 अगस्त को मतदान सुबह सात से अपराह्न पांच बजे तक होगा। वोटों की गिनती 20 अगस्त को सुबह आठ बजे से सम्बन्धित ब्लाक मुख्यालयों पर होगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें