इंटर कालेज में मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर के

इंटर कालेज में मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ

खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌ कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया।प्रबंधक ने छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया।एक वर्ष पहले आज ही के दिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई की याद में 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अच्छेलाल, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट आफिसर विनोद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अनुराग कुमार यादव, विकास कुमार पाल समेत सभी शिक्षक और एनसीसी के छात्र मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।