
फिलिीपिंस और नैपाल तक के ग्राहकों को भी लगाया चुना
Jaunpur News - 0 200 रुपये वाली ए-4 पेपर रिम को 160 रुपये में बेचने का देता ऑनलाइन प्रलोभनएप फोटो-04 जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबुलपुर गा
जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी प्रियम श्रीवास्तव 31 साल की उम्र से ऑनलाइन ठगी के गोरखधंधे में कूद पड़ा था। जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित फिलिपिंस और नैपाल तक के लोगों को झांसा देकर ठगी करता था। 2021 से अब तक यानी करीब चार साल में 150 से अधिक लोगों को एक करोड़ रुपये का चुना लगाया। यह काम उसने पूरी तैयारी और तकनीकी का दुरुपयोग करते हुए किया। उसने 200 रुपये वाली ए-4 साइज पेपर रिम को 160 रुपये में बेचने का ऑनलाइन प्रलोभन देता था। पुलिस ने आरोपी प्रियम श्रीवास्तव से पूछताछ किया तो कई चौंकाने वाली चीजें सामने आईं।
एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी की तरफ से कई फर्जी वेबसाइट बनायी गई थी। उसकी के माध्यम से ए-4 साइज पेपर की रिम बेचने का प्रचार किया जाता था। बाजार में जो रिम 200 या 220 रुपये की मिलती थी वह 160 से 170 रुपये में बेचने का प्रलोभन देता था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग आर्डर करते थे। पैसा अपनी बहन, पिता, अपने, फर्म के खाते में मंगवाता था। क्लाइटों को व्हाट्सएप के जरिए बात करता था। माल न पहुंचने पर वह फर्जी इनवाइस और बिल्टी, कूरियर की रसीद जनरेट करता था और सेंड करता था। बार बार शिकायत पर नंबर ब्लाक कर देता था। ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगवाता था पैसा पुलिस के अनुसार आरोपी प्रियम ग्राहकों से जो पैसा मंगाता था वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए मंगाता था। वहां से गेम खेलकर पैसा निकालता था। पुलिस ने उसके परिवार के कुल चार खातों की जांच की, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगी किए जाने की जानकारी मिली। दो वेबसाइट बनाया था और तीन फर्में हैं। कुल 6 से अधिक राज्यों में इसका गोरखधंधा था। हाईलाइट्स.... - महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ग्राहकों को ठगा। - दो ग्राहक फिलिपंस और नैपाल के भी मिले, थोक में मंगाया जाता था ए-4 साइज पेपर रिम - बहन, पिता, फर्म और अपने ग्रेमिंग वाले खाते में मंगवाता था पैसा, एमएसी तक पढ़ा था - अब तक की जांच में 100 से अधिक लोगों से 150 करोड़ रुपये की किया है ठगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




