ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजगह-जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत

जगह-जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत

जौनपुर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को जगह जगह हुई सड़क दुर्घटना में एक की...

जगह-जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 28 May 2022 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर, संवाददाता।

जिले में शुक्रवार को जगह जगह हुई सड़क दुर्घटना में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अक महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं।

हिसं. सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर नहर पुल के पास शुक्रवार को देर शाम भैंस से टकराकर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया था। उसे सीएचसी सुजानगंज ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 32 वर्षीय मनोज कुमार गिरि निवासी उमरपुर गोसाई का पूरा देर शाम को बाइक से सुजानगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह उमरपुर नहर के पास पहुंचे, अचानक सामने भैंस आ गई जिससे वह टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां से परिजन अन्यत्र इसाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। शनिवार को शव थाने लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक मनोज मुंबई में कोई कार्य करके घर का खर्च चलाता था। मनोज के निधन से तीन व दो वर्ष के दो पुत्र अनाथ हो गए। कुछ दिन पूर्व वह एक मित्र की शादी में गांव आए थे। उनकी मृत्यु से पूरा गांव गमगीन है।

हिसं. मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तदीपुर ग्राम में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जमुहर ग्राम निवासी 23 वर्षीय अनिल गौतम पुत्र हरिश्चंद्र शुक्रवार देर सायं अपनी बाइक से मछलीशहर नगर की तरफ जा रहा था। वहीं 25 वर्षीय राजेन्द्र गौतम पुत्र राकेश निवासी घिसुवा खुर्द घर वापस लौट रहा था। तदीपुर गांव के निकट दोनों की बाइक आमने सामने टकरा गई। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगो ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने राजेन्द्र गौतम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिसं केराकत के अनुसार गौराबादशाहपुर थानांतर्गत रामपुर बाजार चैराहे पर बाइक सवार और साइकिल सवार की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ओर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया। इसमें से दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। 25 वर्षीय सोनू पुत्र श्याम राज तथा 22 वर्षीय राहुल पुत्र प्यारे लाल दोनों साइकिल से मुफ्तीगंज बाजार से घर नैपुरा जा रहे थे। विपरीत दिशा से उदियासन गांव का 14 वर्षीय सैफ और 20 वर्षीय जैद बाइक से अचानक पहुंच गए। दोनों में टक्कर हो गई। घटना में दोनों ओर से चारों लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया। जहां से सोनू व जैद को डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

हिसं. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ले के समीप बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। लोगों की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 60 वर्षीया विद्या देवी पत्नी मोतीलाल अपनी बहन के साथ शाहगंज किसी काम से आयी थी। वापस जाते समय एराकियाना मोहल्ले में सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें