ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरदुष्कर्म के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार

घर के बाहर सो रही एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके दुष्कर्म का असफल प्रयास करने के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ागांव तिरासे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान न्यायालय भेज दिया...

दुष्कर्म के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज। हिन्दुस्तान संवादTue, 11 Sep 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

घर के बाहर सो रही एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके दुष्कर्म का असफल प्रयास करने के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ागांव तिरासे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सरपतहां थाना क्षेत्र के सोनरा गांव निवासी पंकज उर्फ मिन्टू के रूप में हुई है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने घर के बरामदे में सो रही किशोरी को चाकू की नोक पर अगवा कर लिया था। बाद में घर से 100 मीटर की दूर खेत में लेकर जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। किशोरी के शोर मचाने के दौरान युवकों ने किशोरी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गये। भोर के वक्त शौच के लिए निकले एक व्यक्ति ने किशोरी को देख उनके परिजनों को सूचना दी । मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर लाये।  किशोरी ने गांव के ही  सतीश कुमार व उसके साथ तीन अज्ञात लोगों के  शामिल होने की बात बताई है। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की मां सावित्री देवी की तहरीर पर सतीश कुमार बिन्द को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों के खिलाफ धारा 324/376/511,7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें