42 साल पुरानी बनी जलनिगम टंकी का होगा ध्वस्तीकरण
Jaunpur News - चंदवक में जलनिगम के 1983 में बने पुरानी टंकी का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत नई टंकी का निर्माण होगा। पुरानी टंकी की क्षमता 4.80 लाख लीटर है, जो पहले 17 गांवों को पानी देती थी, अब 10 गांवों तक सीमित हो गई है। ठेकेदार को ध्वस्तीकरण के लिए समय दिया गया है।

चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खलियाँ खास ग्राम सभा अंतर्गत जलनिगम के पानी की आपूर्ति के लिए 1983 में निर्मित टंकी का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उसके स्थान पर जल जीवन मिशन के तहत नई टंकी बनाकर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। पुरानी टंकी की ध्वस्त करने के लिए टेंडर हो चुका है। हालांकि उक्त टंकी तोड़ने को लेकर ठेकेदार को अभी समय दिया गया है। जलनिगम विभाग के जेई सुमित श्रीवास्तव के अनुसार जलजीवन मिशन योजना के तहत जबतक कोई दूसरी टंकी का निर्माण नही हो जाता तब तक पुरानी तोड़ी नही जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। पुरानी टंकी की क्षमता 4. 80 लाख लीटर है।
जब यह टंकी 1983 में बनकर तैयार हुई थी तो लगभग 17 गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। अब घट कर लगभग दस गांव तक सप्लाई सीमित हो गई है। एक टंकी की तीस साल अवधि मानी जाती है लेकिन समय ज्यादा हो चुका है इस कारण ध्वस्त कराना जरूरी है। विभाग के कुछ लोगो के अनुसार अभी उक्त टंकी में कोई खराबी नही है लेकिन समय सीमा अधिक हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


