लाठी-डंडे से मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की शाम को मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव मामले की जांच कर रहे हैं।

लाठी-डंडे से मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम को मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अमाई गांव निवासी राजेश कुमार सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब 9:15 बजे उनके पड़ोसी संजीव कुमार सरोज, सूरज कुमार सरोज, यजनारायण सरोज और सोनू गुप्ता पुरानी रंजिश को लेकर उनसे तू-तू मैं-मैं करने लगे। बात बढ़ने पर सभी ने लात-घूसे और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

राजेश कुमार के मुताबिक, जब वह जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दीं। इस दौरान उनके भतीजे आदित्य सरोज को भी चोट आई। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को जांच सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।