युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जफराबाद के कोड्डा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। समीर शाह ने अपने तीन साथियों के साथ सरफराज पर डंडों से हमला किया, जिससे सरफराज घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने समीर शाह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

जफराबाद। क्षेत्र के कोड्डा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को आरोपियों ने डंडे से हमला करके घायल कर दिया। गांव निवासी सरफराज के दरवाजे पर उनके पड़ोसी समीर शाह अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उन्हें काफी चोट आयी। मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित सरफराज की नामजद तहरीर पर पुलिस ने समीर शाह व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।