Jaunpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत ले गए घरेलू सामान

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव में मंगलवार रात

Jaunpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत ले गए घरेलू सामान

Jaunpur News: मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोर गेट की दीवार फांदकर एक घर में घुस गए। चोरों ने तीन कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर घर में रखा घरेलू सामान और जेवरात पार कर दिया। पीड़िता उर्मिला देवी ने बुधवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।उर्मिला देवी के अनुसार तबीयत खराब होने के कारण वह दवा लेने सदर अस्पताल जौनपुर गई थीं। वहां से वह अपने मायके चली गईं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी उनके देवर ने फोन पर दी। घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता के मुताबिक चोर एक गैस सिलेंडर, बर्तन, पानी की टंकी, मंगलसूत्र, सोने की दो चेन और दो पंखे समेत अन्य सामान उठा ले गए।घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद लौट गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने चोरी की घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत ले गए घरेलू सामान