Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर) , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित

Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर) , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित गौरा मोहल्ले में भू विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला निवासी सरिता साहू पत्नी आशीष साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह भू विवाद को लेकर पड़ोसी तबस्सुम, उसकी मां हसीमू और पिता हमीद निवासी सर्की थाना केराकत गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए उनके बेटे अनमोल साहू के साथ भी मारपीट की गई।

जिससे वह भी घायल हो गया। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज