भू-विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा, पिता-पुत्र पर केस

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

गौराबादशाहपुर के गद्दोपुर गांव में शनिवार शाम को एक महिला पर पड़ोसियों ने हमला किया। यह घटना भू विवाद के कारण हुई। महिला को सीएचसी चोरसंड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

भू-विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा, पिता-पुत्र पर केस

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में शनिवार की शाम पड़ोसियों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। घटना का कारण भू विवाद बताया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गद्दोपुर गांव निवासी सुषमा यादव पत्नी अनिल यादव ने थाना पर तहरीर देकर बताया कि भू विवाद के पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी मोनाथ यादव और उसका पुत्र मुकेश यादव गाली गलौज के बाद मारने पीटने लगे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

इस संबंध में एसओ गंगा सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।