प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया सीएचसी में हंगामा
Jaunpur News - बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की देर शाम सामान्य प्रसव के

बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की देर शाम सामान्य प्रसव के बाद चिकित्सकों की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल जाते समय एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।पट्टीदयाल गांव निवासी राहुल निषाद अपनी पत्नी कुसुम देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान सीएचसी ले गए। जहां महिला चिकित्सकों की देखरेख में (सामान्य प्रसव के बाद) उसने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। थोड़ी ही देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी।
स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पति का आरोप है कि अस्पताल में प्रसव के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से लापरवाही बरती गई। शव लेकर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बढ़ती भीड़ देख अस्पताल कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे ने बताया कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। अधिक रक्तस्राव होने के चलते तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया था। रेफर के तीन घंटे बाद मौत हुई है। उधर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


