हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को एक हड़ताल आयोजित की गई। दवा दुकानों ने अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और बिना पर्चे की होम डिलीवरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल में स्थानीय प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

जौनपुर। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल के तहत जौनपुर जिले की कई दवा दुकानें बंद रहीं। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन, जौनपुर के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने हड़ताल को सफल बनाते हुए स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्था के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि यह हड़ताल अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा की जा रही भारी छूट (डीप डिस्काउंटिंग) के विरोध में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इससे छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्टों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।

इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री बंशीधर मौर्य सहित दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।