राष्ट्रीय सेवा योजना वैयक्तिक विकास का माध्यम: विनोद मिश्रा

Feb 28, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्री केवला शंकर विधि महाविद्यालय, दतांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के

राष्ट्रीय सेवा योजना वैयक्तिक विकास का माध्यम: विनोद मिश्रा

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम छात्रों में सर्वांगीण विकास करते हैं या संस्थान शिक्षा के साथ ही सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं। इससे विधि के ज्ञान के साथ रचनात्मक कार्यों का समावेश छात्रों में होता है। यह बातें सावित्री केवला शंकर विधि महाविद्यालय, दतांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के सेवानिवृत्त जिला जज विनोद कुमार मिश्रा ने कहा। अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक प्रेम तिवारी ने की। अतिथियों के स्वागत के साथ कॉलेज के बारे में विस्तार से बताया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली निकाली गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।