एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Mar 03, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - फोटो-01यों का समापन प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव में हुआ। शिविर में शिविरार्थियों ने सुंदर अल्पना बनाया और कार्यक्रम दो चरणों में

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीनों इकाइयों का समापन प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव में हुआ। शिविर में शिविरार्थियों ने सुंदर अल्पना बनाया और कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। प्रथम चरण में डॉ. हेमंत यादव ने स्वस्थ कैसे रहें इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने महिलाओं में होने वाली गम्भीर बीमारी तथा एनीमिया एवं हृदय रोग पीसीआर को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। स्वास्थ्य संबंधी पूछे गए प्रश्नों का बारी बारी से उत्तर दिया।

द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि पंकज भूषण मिश्र ने बताया कि जीवन में किसी वस्तु की अधिकता नहीं होनी चाहिए। एक लक्ष्य का निर्धारण कर कार्यों को संपादित करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि संतोष कुमार यादव चौंकी प्रभारी पराऊगंज ने साइबर क्राइम ठगी तथा डायल 112 एवं महिला सशक्तिकरण फेज 5 के बारे मेंबताया। अध्यक्षता डॉ श्रीनिवास तिवारी ने की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना मिश्र एवं डॉ. अवनीश कुमार दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।