पेड़ से लटक कर युवक ने ससुराल में दी जान
Jaunpur News - जौनपुर के जमुनीपुर गांव में एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय श्याम जीत गौतम उर्फ बाचा के रूप में हुई, जो ससुराल में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सुबह लोगों ने एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटकते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव में बस्ती के पीछे बगीचे में एक युवक को गमछे से लटका हुआ लोगों ने देखा। मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। मृतक की पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय श्याम जीत गौतम उर्फ बाचा के रूप में हुई। वह ससुराल में रितेश कुमार के घर ही रहता था।
उसकी पत्नी के पास एक बच्चा भी है । मौत को संदिग्ध मानकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


