Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsMystery Surrounds Woman s Death in Well in Etmadpur Village
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से महिला की मौत की हुई पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से महिला की मौत की हुई पुष्टि

संक्षेप:

Jaunpur News - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से महिला की मौत की हुई पुष्टि मादपुर गांव में मंगलवार की सुबह कुएं में मिले महिला के शव मामें में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ

Nov 27, 2025 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एतमादपुर गांव में मंगलवार की सुबह कुएं में मिले महिला के शव मामें में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि घर से पचास मीटर दूर महिला कुएं तक क्यों और कैसे पहुंची? पुलिस की मानें तो अभी तक मृतका के परिवार की तरफ से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। एतमादपुर गांव निवासी सतीश यादव की पत्नी गीता का मंगलवार की सुबह पानी से भरे कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतका के मझले बेटे ने मीडिया के सामने बताया कि उसकी मां और पिता के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। अगले दिन मां गीता का कुएं में शव मिला। रात में ही उसका पिता फरार हो गया था। पुलिस ने कुएं से गीता का शव निकलवाकर कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले भी पहुंचकर हत्या की आशंका जताने लगे। देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन मृतका के अंतिम संस्कार में भी उसका पति शामिल नहीं हुआ। अब सवाल यह उठता है कि महिला ने यदि कुएं में कूदकर जान दे दी होगी तो उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। जबकि थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक किसी की तरफ से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।