Mysterious Drone Sightings Terrify Villagers in Khuthan Region आसमान में रात को उड़ते दिखे कई ड्रोन, गांवों में दहशत, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsMysterious Drone Sightings Terrify Villagers in Khuthan Region

आसमान में रात को उड़ते दिखे कई ड्रोन, गांवों में दहशत

Jaunpur News - खुटहन क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में बुधवार रात आसमान में कई ड्रोन कैमरा उड़ते देख ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीण लाठी लेकर छतों पर खड़े होकर ड्रोन के नजदीक आने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 4 Sep 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
आसमान में रात को उड़ते दिखे कई ड्रोन, गांवों में दहशत

खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में बुधवार की रात आसमान में कई ड्रोन कैमरा उड़ता देख ग्रामीण भयभीत हो गए। लाठी डंडा लेकर ग्रामीण अपनी अपनी छतों पर खड़े होकर ड्रोन नजदीक आने का बहुत देर तक इंतजार करते रहे। घटना की सूचना पर गांवों में पहुंची पुलिस भी मामले को पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर सकी। रहस्यमय ड्रोन को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। क्षेत्र के ओइना, डिहिया, रुस्तमपुर, उसरौली, शहाबुद्दीनपुर, फतेहगढ़, भिवरहाकला, भटौली, सौरइयां, भटपुरा, कानामऊ, गोसाईंपुर, लोनिया पट्टी, तिरकौलिया, बिशुनपुर, अकबरपुर, कबिरुद्दीनपुर, पनौली, नगवां, लवायन, भागलपुर आदि गांवों में बुधवार की रात लगभग 9:30 से लेकर 11 बजे तक आसमान में चार से पांच की संख्या में ड्रोन कैमरा उड़ते दिखे।

लगभग दस किमी के दायरे में घंटों तक ड्रोन उड़ते रहे। भयभीत ग्रामीण लाठी लेकर इधर उधर भागते रहे। वे अपनी छतों पर चढ़ ड्रोन को नजदीक आने का इंतजार भी करते रहे। लेकिन ड्रोन लगभग सौ फिट ऊपर हवा में उड़ता रहा। ग्रामीण इसे चोर या डकैतों के द्वारा घरों की तस्वीर जुटाकर घटना को अंजाम देने का प्रयास मानकर परेशान हैं। सूचना पर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय ने मेरठ जिले में इसी तरह ड्रोन उड़ाए जाने से फर्जी दहशत की बात कही। बताया कि वहां भारत सरकार द्वारा नदियों का सर्वे भारतीय सर्वेक्षण विभाग के द्वारा कराया जा रहा था। यहां भी उसी प्रकार सर्वे का काम कराया जा रहा होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।