Jaunpur News: विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: जफराबाद में 32 वर्षीय महिला मधु यादव की लाश शनिवार को फंदे से लटकती मिली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की सच्चाई का पता चलेगा।

Jaunpur News: विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना जलालपुर के बहादुरपुर गांव निवासी एक 32 वर्षीय महिला की लाश शनिवार को फंदे से लटकती मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाश को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की यू हत्या का आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव की शादी उक्त क्षेत्र के ही भगरी गांव निवासी रामपति यादव की पुत्री मधु यादव के साथ हुई थी।उसके एक पुत्री नौ वर्षीय आरोही तथा एक पुत्र तीन वर्षीय अभय है।सुरेंद्र

यादव रोडवेज में संविदा पर कन्डेक्टर के पद पर तैनात है।शुक्रवार की रात को खाना पीना के बाद मधु अपने कमरे में चली गयी।भोर में किसी की नजर कमरे की खिड़की पर पड़ी। देखा तो मधु पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी।परिवार के लोग दरवाजा को धक्का देकर खोल दिये। मधु को आनन फानन में नीचे उतारे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद भोर में ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस व मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी। थाना प्रभारी ने सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे थे तब परिजन शव को उतार कर नीचे रख चुके थे। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता रामपति यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मधु के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे।उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सच्चाई का पता लगेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप