फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला युवक
Jaunpur News - खुटहन (जौनपुर) में 25 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कल्पनाथ ने सोमवार रात पत्नी को बताया था कि वह रात नहीं आएंगे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पीछे 25 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता पुत्र राम लुटावन गुप्ता निवासी खुटहन का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मंगलवार की सुबह लोग खेत की तरफ काम करने गये थे। नाले के पास शीशम के पेड़ से लटकता शव देख शोर मचाने लगे। शव की पहचान खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में होते ही इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम करते थे। सोमवार की रात पत्नी को बताया था कि आज रात नहीं आएंगे। सुबह संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे पर लटकता पाये जाने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


