तकनीकी परिवर्तन सामाजिक संरचना को प्रभावित करता है : प्रो. हरिओम
Jaunpur News - 0 टीडी कालेज में एनईपी 2020 डिजिटल अधिगम पर हुई संगोष्ठी -पत्रों का वाचन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो.एसके वर्मा विभागाध्यक्ष, जन्तु विज्ञान ने प्रौद्यो

जौनपुर,संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करसांवा गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। करसांवा गांव निवासी 38 वर्षीय मुकेश निषाद का शव बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के समीप एकांत में खड़े बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पेशे से शादी-विवाह में हलुवाई का काम करता था। मंगलवार को किसी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गया था।
देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा, इसी बीच बुधवार की सुबह करसांवा गांव के पास पेड़ से लटका व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने देखा तो सन्न रह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


