Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsMurder Investigation of Makhancho in Jaunpur Land Dispute Sorcery and Illegal Activities Under Scrutiny
साइड स्टोरी: कीचड़ वाले रास्ते से पहुंचकर बदमाशों ने मारी गोली

साइड स्टोरी: कीचड़ वाले रास्ते से पहुंचकर बदमाशों ने मारी गोली

संक्षेप: Jaunpur News - - ओझा का भी काम करते थे मखंजू, जमीन पट्टे को लेकर भी विवाद। घर से महज कुछ दूरी पर मड़हा डालकर सोने वाले दंपति से किसी का कोई सीधा विवाद नहीं था। घटना

Mon, 3 Nov 2025 12:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव निवासी मखंचू की हत्या के मामले में अब तक पुलिस को कई मजबूत तथ्य नहीं मिला है। हालांकि तीन बिंदु को आधार मानकर पुलिस जांच कर रही है। इसमें जमीन के पट्टे का विवाद, ओझा वाला काम और इलाके में चोरी और कुछ अवैध गतिविधियां। हालांकि इन सबमें सीडीआर अहम होगी। घर से महज कुछ दूरी पर मड़हा डालकर सोने वाले दंपति से किसी का कोई सीधा विवाद नहीं था। घटना के बाद मखंचू की पत्नी सुमित्रा ने एक व्यक्ति पर जमीन पर पट्टे को लेकर विवाद बताया तो जरूर, लेकिन पुलिस को उसमें मजबूत आधार नहीं मिल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्योंकि वह मामला करीब 30 साल से चल रहा है। ज्यादा जमीन का है भी नहीं। विपक्षियों की माली हालत देखकर कुछ और ही लगता है। हालांकि पुलिस इस मामले को भी जांच का आधार बनायी है। इसके साथ ही मखंचू पहले ओझा का काम करते थे। ऐसे में इसको लेकर कोई मामला तो नहीं हुआ था, इसके लिए भी पूछताछ हो रही है। तीसरा बिंदु इलाके की अवैध गतिविधियों पर है। आशंका है कि शायद आरोपी किसी अवैध गतिविधि में रहे होंगे और मखंचू उसे देख लिए या जान गए। वह किसी से बता न दें इसको लेकर भी हत्या हो सकती है। पुलिस के अधिकारियों की मानें तो कई प्वाइंट को आधार मानकर जांच की जा रही है। सीओ सदर देवेश सिंह ने कहा कि अभी तक कोई मजबूत आधार नहीं मिला है। जहां घटना हुई है वहां जाने रास्ता कीचड़ से ही है। यानी बाइक भी नहीं जा सकती। बदमाश पैदल ही वहां तक पहुंचे होंगे। सीडीओ और अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। नहर पर बाइक खड़ी कर घटना को अंजाम दिया जौनपुर। आसपास के ग्रामीणों की मानें तो बाइक से आए दो बदमाशों ने बाइक को नहर पर खड़ी कर दिया और वहां से पैदल घटनास्थल तक पहुंचे। फिर लाइट बुझाकर गोली मारे। उसके बाद आरोपी आराम से चले गए। जब घायल मखंचू चिल्लाने लगे तब उनकी पत्नी जगीं और शोर मचाई। लोग पहुंचे। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।