असलम हत्याकांड में फिर दर्ज हुआ मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में मुस्लिम युवक असलम की सिर

असलम हत्याकांड में फिर दर्ज हुआ मुकदमा

थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में मुस्लिम युवक असलम की सिर कूंचकर 2004 में हुई हत्या का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर दोबारा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2024 में थानागद्दी बाजार निवासी करीब 35 वर्षीय असलम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब मृतक के पिता अलाउद्दीन पुत्र मरहूम जलील निवासी थानागद्दी ने केराकत कोतवाली में गुरुवार की शाम दी गईं तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या के वादी मुकदमा हैं।

विपक्षी अशोक दुबे उर्फ पिंटू दुबे पुत्र समर बहादुर दुबे निवासी थानागद्दी उन्हें आए दिन गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।