Jaunpur News: ईओ के अवकाश पर एसडीएम संभालेंगे पालिका

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: शाहगंज नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने 15 दिनों के चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम अंकुर वर्मा को पालिका के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि दैनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें। यह व्यवस्था अंजनी मिश्रा की अनुपस्थिति के दौरान प्रभावी होगी।

Jaunpur News: ईओ के अवकाश पर एसडीएम संभालेंगे पालिका

Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी ईओ अंजनी मिश्रा के 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के बाद पालिका के कामकाज की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपी गई है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 29 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार ईओ अंजनी मिश्रा ने अस्वस्थता के कारण 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन किया था। उनके अवकाश की अवधि में नगर पालिका परिषद के दैनिक कार्यों को समयबद्ध, सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एसडीएम अंकुर वर्मा को संबद्ध किया गया है।

एसडीएम अंकुर वर्मा, ईओ अंजनी मिश्र के अवकाश से वापस आने तक नगर पालिका के कार्यों का दायित्व संभालेंगे। इस दौरान जनसुनवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, नकल जारी करने सहित नगर पालिका से जुड़े अन्य दैनिक कार्यों का संचालन उनकी देखरेख में होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: ईओ के अवकाश पर एसडीएम संभालेंगे पालिका